Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G: 15 हजार से कम में कौनसा 5जी फोन है बेस्ट
यदि आप 15 हजार से कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं और Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन फोन में से बेस्ट फोन के बारे में बताएंगे।

विस्तार
रियलमी ने कल यानी 18 अगस्त को ही अपने बजट वाले 5जी फोन Realme 9i 5G को भारत में लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि यह कम कीमत में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। ऐसे में इस फोन का सीधा मुकाबला Poco M4 Pro 5G के साथ देखा जा रहा है। इस फोन में भी अच्छी स्पेसिफिकेशन कम कीमत में देखने को मिलती है। यदि आप भी 15 हजार से कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं और इस दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G में से कौनसा फोन है खास और आपको क्या-क्या फीचर्स मिलने वालें हैं? चलिए जानतें हैं।
Realme 9i 5G मेटालिक गोल्ड, रॉकिंग ब्लैक और सोलफुल ब्लू कलर में मिलता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 13,999 रुपये और 6 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।Poco M4 Pro 5G को कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है।
Realme 9i 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित UI 3.0 मिलता है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। Realme 9i 5G में ऑक्टाकोर का MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 6 जीबी तक की LPDDR4X रैम मिलती है।Poco M4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलता है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा भी मिलती है।