Realme 9i Review: क्या 13,999 रुपये में यह एक फुल पैसा वसूल फोन है?
चार्जिंग के लिए इसमें Realme 9i यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है जो कि नीचे की ओर है। नीचे की ओर ही इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और स्पीकर दिया गया है। फोन का कुल वजन 190 ग्राम है। बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं।

विस्तार
Realme 9i कंपनी का बजट स्मार्टफोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 5जी का सपोर्ट नहीं है लेकिन 4जी के लिहाज से इसके फीचर्स अच्छे हैं। Realme 9i की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। आइए पांच प्वाइंट रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन कैसा है?
Realme 9i Review: डिजाइन

Realme 9i के साथ आपको नई स्टीरियो प्रिज्म डिजाइन मिलेगी। डिस्प्ले के साथ बेजल बहुत ही कम मिलेगी। सेल्फी के लिए ऊपर में एक कटआउट मिलेगा। फोन के किराने राउंड हैं। फ्रेम प्लास्टिक का है। बैक पैनल ग्लास का है और इस पर एक पैटर्न है जिसे लाइट में देखा जा सकता है। बैक पैनल पर उंगलियों के बहुत निशान आते हैं। राइट साइड में पावर बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है। वॉल्यूम और सिम कार्ड ट्रेक को लेफ्ट में जगह मिली है। चार्जिंग के लिए इसमें Realme 9i यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है जो कि नीचे की ओर है। नीचे की ओर ही इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और स्पीकर दिया गया है। फोन का कुल वजन 190 ग्राम है। बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं।
Realme 9i Review: डिस्प्ले

Realme 9i में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। रिफ्रेश रेट जरूरत के हिसाब से अपने आप बदलता है। बता दें कि Realme 8i में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले थी। डिस्प्ले का कलर्स, टच और स्क्रॉल स्मूथ है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इनडोर और आउटडोर में ब्राइटनेस अच्छी है। वीडियो देखने या गेम खेलने में डिस्प्ले बाधा नहीं बनती है।