Realme 9i भारत में हुआ लॉन्च: मिला स्नैपड्रैगन 680 का सपोर्ट, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Jan 2022 02:20 PM IST
सार

Realme 9i को भारतीय बाजार में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर वाला यह भारत का पहला फोन है। Realme 9i को 33W की फास्ट दी गई है।

Realme 9i launched in India with Snapdragon 680 Soc price and specifications
Realme 9i - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Realme 9i को भारत में लॉन्च कर दिया है जो कि Realme 8i का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 9i को भारतीय बाजार में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर वाला यह भारत का पहला फोन है। Realme 9i को 33W की फास्ट दी गई है। Realme 9i में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme 9i का मुकाबला Redmi Note 10S और Samsung Galaxy M32 से होगा।

    Realme 9i की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में 25 जनवरी से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी। फोन की एक अर्ली सेल 22 जनवरी को फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी।

    Realme 9i में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 9i में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें