कंफर्म: 18 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Realme 9i, मिलेगा यह दमदार प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jan 2022 10:36 AM IST
सार

वियतनाम में लॉन्चिंग के बाद से ही Realme 9i की भारत में लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही थी। अब कंपनी ने Realme 9i की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है।

विज्ञापन
Realme 9i India Launch confirmed by Company for 18 January price and specifications
Realme 9i - फोटो : Realme

    विस्तार

    Realme 9i को कुछ दिन पहले ही कंपनी ने वियतमान में लॉन्च किया है। वियतनाम में लॉन्चिंग के बाद से ही Realme 9i की भारत में लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही थी। अब कंपनी ने Realme 9i की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Realme 9i को भारत में 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन वर्चुअली होगा।

    रियलमी इंडिया ने ट्वीट करके इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके अलावा Realme 9i के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। Realme 9i को भारत में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा जिसे 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ इस सेगमेंट में भारत में लॉन्च होने वाला Realme 9i पहला फोन होगा। इससे पहले Vivo Y33T को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Realme 9i की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Realme 9i के वियतनामी वर्जन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 9i में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ फेज ऑटो डिटेक्शन भी मिलेगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें