Realme 9i को आज पहले खरीदने का मौका, इतने बजे होगी सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jan 2022 09:46 AM IST
सार

Realme 9i की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।

विज्ञापन
Realme 9i Early Sale Announced for January 22 Ahead of First Sale
Realme 9i - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Realme 9i को हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में पेश किया है। Realme 9i की पहली सेल 25 जनवरी से होने वाली है, लेकिन उससे पहले 22 जनवरी को फोन को अर्ली एक्सेस में खरीदने का मौका मिलेगा। Realme 9i में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।Realme 9i की कीमतRealme 9i की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में 25 जनवरी से खरीदा जा सकेगा, हालांकि आज यानी 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे अर्ली एक्सेस में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी।

    Realme 9i की स्पेसिफिकेशन

    Realme 9i में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 9i में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Realme 9i का कैमरा

    Realme 9i में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ फेज ऑटो डिटेक्शन भी मिलेगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 9i की बैटरी

    इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि 70 मिनट में बैटरी 100 फीसदी चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें