Realme 9i 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलता है शानदार कैमरा और प्रोसेसर, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 18 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

Realme 9i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6 जीबी तक की LPDDR4X रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
Realme 9i 5G With Dimensity 810 5G launched in india Price, Specifications
Realme 9i 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए 5जी फोन Realme 9i 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। रैम को वर्चुअली बढ़ाया भी जा सकता है। Realme 9i 5G में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में...

    फोन को मेटालिक गोल्ड, रॉकिंग ब्लैक और सोलफुल ब्लू कलर में पेश किया गया है। Realme 9i 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 13,999 रुपये और 6 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन को 24 अगस्त से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Realme 9i 5G को एंड्रॉयड 12 आधारित UI 3.0 के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में ऑक्टाकोर का MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 6 जीबी तक की LPDDR4X रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें