Realme 9i 5G: रियलमी के सबसे सस्ते 5G फोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 Aug 2022 01:59 PM IST
सार

Realme 9i 5G को फ्लिपकार्ट से 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन मेटालिक गोल्ड, रॉकिंग ब्लैक और सोलफुल ब्लू कलर और दो स्टोरेज ऑप्शन में खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Realme 9i 5G first sale in india Price Specifications features discounts
Realme 9i 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी के 5जी फोन Realme 9i 5G की आज भारत में पहली सेल है। कंपनी ने इस फोन को 18 अगस्त को स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया था। इस फोन को फ्लिपकार्ट से 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Realme 9i 5G मेटालिक गोल्ड, रॉकिंग ब्लैक और सोलफुल ब्लू कलर और दो स्टोरेज ऑप्शन में खरीदारी के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

    ये ऑफर्स भी जानें

    फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर आपको एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Realme 9i 5G के लिए कई एक्सचैंज ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन

    Realme 9i 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme 9i 5G एंड्रॉयड 12 आधारित UI 3.0 के साथ आता है। इसकी डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 400 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर का MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर की पॉवर भी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 9i 5G में तीन कैमरे मिलते हैं। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। साथ ही फोन के रियर में डेप्थ और मैक्रो सेंसर भी मिलते हैं। फोन में 6 जीबी तक की LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Realme 9i 5G की बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें