Realme 9 Pro Plus: हार्ट रेट बताने वाले फोन को आज पहली बार खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Feb 2022 09:57 AM IST
सार

Realme 9 Pro+ 5G का मुकाबला Moto Edge 20, Xiaomi 11i और Xiaomi 11i Hypercharge जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

विज्ञापन
Realme 9 Pro Plus goes to sale in India first price and specifications
Realme 9 Pro+ - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Realme 9 Pro+ 5G को भारतीय बाजार में 16 फरवरी को लॉन्च किया गया है और आज यानी 21 फरवरी को फोन को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। Realme 9 Pro+ 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से होगी। Realme 9 Pro+ 5G का बैक पैनल कलर चेंज करने वाला है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Realme 9 Pro+ 5G का मुकाबला Moto Edge 20, Xiaomi 11i और Xiaomi 11i Hypercharge जैसे स्मार्टफोन के साथ है। आइए जानते हैं कि फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Realme 9 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G को ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Realme 9 Pro+ 5G में भी Realme 9 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 मिलेगा। इसमें 6.4 इंच की फुल HD+ LCD सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MC4 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 265 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें