Realme 9 4G: ISOCELL HM6 सेंसर के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 18,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Apr 2022 03:51 PM IST
सार

Realme 9 4G को रेडमी नोट 11 सीरीज और वीवो की सीरीज टी के मुकाबले लॉन्च किया गया है।

Realme 9 4G launched in India with ISOCELL HM6 sensor price and specifications
Realme 9 4G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने मेगा इवेंट में Realme GT 2 Pro के साथ Realme 9 4G, Realme Book Prime, Realme Buds Air 2 और Realme Smart TV Stick को भी लॉन्च किया है। Realme 9 4G को रेडमी नोट 11 सीरीज और वीवो की सीरीज टी के मुकाबले लॉन्च किया गया है।

    Realme 9 4G की कीमत

    Realme 9 4G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है, हालांकि पहली सेल में दोनों मॉडल को क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। फोन को Meteor ब्लैक, Stargaze व्हाइट, Sunburst गोल्ड कलर में 12 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    Realme 9 4G की स्पेसिफिकेशन

    Realme 9 4G में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की पैनल सुपर एमोलेड है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ 5 जीबी डायनेमिक (वर्चुअल) रैम भी मिलेगा।

    Realme 9 4G का कैमरा

    Realme 9 4G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HM6 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.75 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए Realme 9 4G में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    Realme 9 4G की बैटरी

    Realme 9 4G में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1 और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की डर्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 178 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें