Realme 9 4G की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Apr 2022 09:30 AM IST
सार

Realme 9 4G में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1 और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Realme 9 4G go to sale in India today via flipkart price and specifications
Realme 9 4G - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने पिछले सप्ताह ही Realme 9 4G को भारत में लॉन्च किया है। Realme 9 4G की लॉन्चिंग Realme GT 2 Pro, Realme Book Prime, Realme Buds Air 2 और Realme Smart TV Stick के साथ हुई थी। Realme 9 4G को भारतीय बाजार में रेडमी नोट 11 सीरीज और वीवो की सीरीज टी के मुकाबले उतारा गया है। Realme 9 4G की आज यानी 12 अप्रैल को पहली सेल है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Realme 9 4G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है, हालांकि पहली सेल में दोनों मॉडल को क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। फोन को Meteor ब्लैक, Stargaze व्हाइट, Sunburst गोल्ड कलर में आज यानी 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    Realme 9 4G में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की पैनल सुपर एमोलेड है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ 5 जीबी डायनेमिक (वर्चुअल) रैम भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें