Realme 8i और Realme 8s 5G भारत में लॉन्च: पंचहोल डिस्प्ले के साथ 64MP का कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट
Realme 8i में 4जी का और Realme 8s में 5जी का सपोर्ट हैRealme 8i की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हैRealme 8s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है

Realme 8i और Realme 8s 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा रियलमी ने अपने पहले टैबलेट और दो स्पीकर भी भारत में लॉन्च किए हैं। Realme 8i और Realme 8s 5G दोनों स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Realme 8i में जहां 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है, वहीं Realme 8s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है। Realme 8i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है। Realme 8i का सीधा मुकाबला Redmi 10 Prime, Samsung Galaxy M21 2021 Edition और Poco M3 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

Realme 8i, Realme 8s 5G की कीमत
Realme 8i के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। Realme 8s 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। Realme 8i को स्पेस ब्लैक और स्पेस पर्पल कलर में 14 सितंबर से और Realme 8s 5G को यूनिवर्स ब्लू और यूनिवर्स पर्पल कलर में 13 सितंबर से फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Realme 8i की स्पेसिफिकेशन
Realme 8i में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रेल प्रो का प्रोटेक्शन है और ब्राइटनेस 600 निट्स है। रिफ्रेश रेट के लिए 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz का विकल्प मिलेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ 5 जीबी वर्चुअल रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।