सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ रियलमी 8 सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14999 रुपये
Realme 8 में भी एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है

विस्तार
रियलमी 8 सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं जिनमें Realme 8 Pro, Realme 8 शामिल हैं। ये दोनों फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Realme 7 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन हैं। Realme 8 सीरीज के फोन में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग है। Realme 8 Pro और Realme 8 क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस हैं, फर्क सिर्फ प्राइमरी लेंस का है। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने स्मार्ट स्केल भी लॉन्च किया है।
Realme 8 Pro, Realme 8 की कीमत
Realme 8 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को इनफिनिट ब्लैक और इनफिनिट ब्लू में खरीदा जा सकेगा। Realme 8 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है।
इस फोन के टॉप वेरियंट यानी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन साइबर ब्लैक और साइबर सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। Realme 8 सीरीज की बिक्री आज यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से रियलमी की वेबसाइट और तमाम स्टोर से होगी। रियलमी ने स्मार्ट बल्ब भी लॉन्च किया है जो कि 9W और 12W में मिलेगा। Realme Smart Bulb के 9 वॉट की कीमत 799 रुपये और 12 वॉट की कीमत 999 रुपये है।
Realme 8 Pro की स्पेसिफिकेशन

Realme 8 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Realme 8 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HM2 है और इसका अपर्चर f/1.88 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और चौथा 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.45 है।
Realme 8 Pro की बैटरी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, 4G, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जो कि 50W की सुपरडर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ बॉक्स में 65W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन का वजन 176 ग्राम है।
Realme 8 की स्पेसिफिकेशन

Realme 8 में भी एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो g95 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G76 MC4 GPU मिलचा है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Realme 8 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो फोन में भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और चौथा 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.45 है।
Realme 8 की बैटरी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, 4G, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 30W की सुपरडर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ बॉक्स में 65W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन का वजन 177 ग्राम है।