Realme 6i हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी से है लैस है फोन
Realme 6i में मिलेगा 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअपमीडियाटेक हीलियो जी80 से लैस है फोन64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा फोन

विस्तार
रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 6i को म्यांमार में लॉन्च कर दिया है। रियलमी 6आई, पिछले साल लॉन्च हुए रियलमी 5आई का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 6i में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे। यह फोन व्हाइट मिल्क और ग्रीन टी कलर वेरियंट में मिलेगा।
रियलमी 6आई दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 3GB+64GB और 4GB+128GB वेरियंट शामिल हैं। इन दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः MMK 249,900 यानी करीब 13,000 रुपये और MMK 299,900 यानी करीब 15,600 रुपये है। म्यांमार में दोनों मॉडल को 18-26 मार्च के बीच प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमे माली G52 जीपीयू है।
- सिर्फ 90 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Redmi Note 9 Pro, 24 मार्च को होगी अगली फ्लैश सेल
- Apple ने लॉन्च किए दो नए पावर बिट्स, 5 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा एक घंटे का बैकअप
- आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड हुआ है हैक, तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो होगा बहुत नुकसान
- AmazFit GTR Titanium Review: प्रीमियम रेंज की दमदार स्मार्टवॉच है या नहीं, पढ़ें रिव्यू