Realme 5s की पहली सेल आज, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 48MP का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 30 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Realme 5s first Sale today in India Today via Flipkart know Price Specifications
REALME 5S - फोटो : amar ujala

    रियलमी ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें रियलमी एक्स2 प्रो और रियलमी 5एस शामिल हैं। इनमें से Realme 5s की आज यानी 30 नवंबर को पहली सेल है। Realme 5s को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Realme 5s की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी और इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Realme 5s की कीमत

    Realme 5s की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में रियलमी 5एस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं Realme 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर 9,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं एचडीएफसी बैंक कार्ड्स होल्डर्स को 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः दिसंबर में ये पांच स्मार्टफोन देने वाले हैं दस्तक, जबरदस्त फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार डिजाइन

    Realme 5s की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है, जिसकी स्पीड Hz है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 5s का कैमरा

    कंपनी ने इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी आईसोसेल सेंसर, आठ मेगापिक्सल का वाइंड एंगल लेंस, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और दो मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। साथ यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    Realme 5s की कनेक्टिविटी और बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें