Realme 3i भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

रियलमी ने भारत में अपना एक और बजट स्मार्टफोन Realme 3i लॉन्च कर दिया है। Realme 3i की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इसके साथ ही कंपनी ने Realme एक्स को भी पेश किया। Realme 3i की खासियतों की बात करें, तो इसमें नॉच डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी दी गई है।

Realme 3i की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडिया हीलियो P60 प्रोसेसर के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी।

Realme 3i का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

Realme 3i की बैटरी
इस फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा यानी एक बार में आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में 4,230mAh की बैटरी की दी गई है। यह फोन डायमंड रेड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। Realme 3i के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।