Realme 3 आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी के नए स्मार्टफोन रियलमी 3 की आज यानि 4 मार्च को भारत में लॉन्चिंग है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12.30 बजे होगी। रियलमी 3 की लॉन्चिंग इवेंट को आप रियलमी के यूट्यूब चैनल लाइव देख सकेंगे। वहीं लॉन्चिंग से पहले फ्लिपकार्ट पर रियलमी 3 का वेबपेज लाइव हो गया है।

फ्लिपकार्ट से यह भी जानकारी मिली है कि रियलमी 3 में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर होगा और साथ ही इसमें 4230 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं खबर यह भी है कि रेडमी नोट 7 प्रो की टक्कर में कंपनी रियलमी 3 प्रो लॉन्च कर सकती है।

फ्लिपकार्ट पर लाइव पेज से यह भी पता चल रहा है कि रियलमी 3 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी और कीमत में बाजार के मुताबिक होगी। इसके अलावा रियलमी 3 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा और साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन के पीछे बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा और फोन में ब्लूटूथ v4.2 होगा।