Realme के इस सस्ते फोन से भी कर सकेंगे WiFi कॉलिंग, मिलने लगा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Mar 2020 02:42 PM IST
सार

Realme 3 Pro को मिला नया अपडेट

इस अपडेट के बाद यूजर्स कर सकेंगे वाई-फाई कॉलिंग

नए अपडेट का वर्जन है RMX1851EX_11.C.03

Realme 3 Pro Starts Receiving New Update With Wi-Fi Calling Feature in India
realme 3 Pro

    विस्तार

    भारत में पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी Realme ने अपने बजट फोन रियलमी 3 प्रो के लिए नया ओवर द एयर (OTA) अपडेट किया है जिसके बाद रियलमी 3 प्रो के यूजर्स Wi-Fi (VoWiFi) का आनंद ले सकेगे। Realme 3 Pro के लिए जारी किए गए नए अपडेट का वर्जन RMX1851EX_11.C.03 है, हालांकि यह अपडेट धीरे-धीरे सभी जारी किया जा रहा है।

    रियलमी 3 प्रो के यूजर्स RMX1851EX_11.C.03 अपडेट के बाद VoWiFi फीचर का आनंद ले सकेंगे, हालांकि इसके लिए यूजर्स के पास एयरटेल या जियो का सिम कार्ड होना चाहिए, क्योंकि यही दो कंपनियां फिलहाल हाई-फाई कॉलिंग की सुविधा दे रही हैं। बता दें कि रियलमी 3 प्रो के अलावा Realme 5, Realme 5s, Realme X, Realme XT जैसे फोन में भी कंपनी ने वाई-फाई कॉलिंग का फीचर दे दिया है।

    वाई-फाई कॉलिंग को वॉयस ओवर वाई-फाई या VoWiFi वाई-फाई भी कहा जाता है। WiFi के जरिए आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं। VoWiFi का सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिए फ्री में बातें कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें