डुअल रियर कैमरे वाले रियलमी 2 की पहली सेल आज, जियो देगा 120GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 04 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Realme 2 First sale in India today via Flipkart, price and offers
Realme 2

    ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 2  लांच किया है और आज यानि 4 सितंबर को इस फोन की पहली बार फ्लैश सेल है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे होगी। रियलमी 2, इसी साल की शुरुआत लांच हुए रियलमी 1 का अपग्रेडेड वर्जन है। खासियत की बात करें तो 8,999 रुपये में आईफोन x जैसी डिस्प्ले के साथ लांच होने वाला यह सबसे सस्ता फोन है।

    रियलमी 2 की कीमत और लांचिंग ऑफर

    रियलमी 2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये है। यह फोन फिलहाल डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड कलर वेरियंट में मिलेगा, वहीं इसका डायमंड ब्लू कललर वेरियंट अक्टूबर की शुरुआत में भारत में आएगा।

    विज्ञापन

    रियलमी 2 का सीधा मुकाबला शाओमी एमआई ए2, रेडमी वाय2 और आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 से होगा। लांचिंग ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 750 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही जियो की ओर से 120 जीबी डाटा और 4,200 रुपये का फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियलमी 2 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720X1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    रियलमी 2 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/2.2 है। इसके अलावा फोन में 4230 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें