Realme 11 Pro सीरीज इस दिन भारत में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Realme 11 Pro को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Realme 11 Pro+ की लॉन्चिंग भी 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ हो सकती है। दोनों फोन एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बिज और ओएसिस ग्रीन कलर में लॉन्च किए जाएंगे। Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को चीन में 1,699 चीनी युआना करीब 20,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विस्तार
भारत में Realme 11 Pro सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। अभी तक सिर्फ Realme 11 Pro सीरीज की लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी लेकिन अब कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख की जानकारी दे दी है। Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ की लॉन्चिंग भारत में 8 जून को होने जा रही है। Realme 11 Pro सीरीज को MediaTek Dimensity सीरीज के प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले ये दोनों फोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं। दोनों फोन के साथ के साथ नए ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन 8 जून को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
Realme 11 Pro को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Realme 11 Pro+ की लॉन्चिंग भी 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ हो सकती है। दोनों फोन एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बिज और ओएसिस ग्रीन कलर में लॉन्च किए जाएंगे। Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को चीन में 1,699 चीनी युआना करीब 20,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें (1,080x2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग, 93:65 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और DCI-P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज मिलता है। फोन में TUV रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन मिलता है। रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ में ऑक्टा-कोर 6एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ माली जी68 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दी गई है। रैम को वर्चुअली 20GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- WWDC23: इंदौर की असमी जैन बनीं एपल स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज की विजेता, आंखों के लिए बनाया यह खास एप
- 8GB रैम और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा OnePlus का यह सस्ता फोन, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ स्पॉट
- Samsung Galaxy F54 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, प्री-बुकिंग शुरू
- अब कोई भी बन सकता है कंप्यूटर प्रोग्रामर! जानें इस बड़ी प्रोसेसर कंपनी के CEO ने क्यों कही ये बात