Realme 11 Pro Plus: फोन से क्लिक कर पाएंगे चांद की फोटो, कम कीमत में दमदार कैमरे के साथ मिलेगी 16GB रैम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 24 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

Realme 11 Pro सीरीज में, कंपनी दो फोन Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus पेश करने वाली है। वहीं इस सीरीज का टॉप वेरियंट फोन "मून मोड" फीचर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Realme 11 Pro Plus may get Space Zoom feature with Moon mode report
Realme 11 Pro Plus को "मून मोड" फीचर के साथ पेश किया जाएगा - फोटो : iStock

    विस्तार

    रियलमी एक नई मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 11 Pro सीरीज पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसे इस साल मई में पेश करने की उम्मीद है। Realme 11 Pro सीरीज में, कंपनी दो फोन Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus पेश करने वाली है। वहीं इस सीरीज का टॉप वेरियंट फोन "मून मोड" फीचर से लैस हो सकता है। कंपनी के निदेशक ने ट्विटर के चीनी सोशल मीडिया वीबो पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है।

    रियलमी 11 प्रो+ को मिड-रेंज में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को "मून मोड" फीचर के साथ पेश किया जाएगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की तरह मून शॉट्स कैप्चर कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प होगा। अभी यह फीचर केवल प्रीमियम स्मार्टफोन में ही देखने मिलता है।

    विज्ञापन

    हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मून मोड फीचर कैसे काम करेगा। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रियलमी टेलीफोटो कैमरा यूनिट के साथ स्मार्टफोन को तैयार कर सकता है और विशेष रूप से चंद्रमा की तस्वीरें लेने के लिए जूम परफॉरमेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए सॉफ्टवेयर ट्वीक्स और एआई एल्गोरिदम का उपयोग कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है, फोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। टिपस्टर्स ने दावा किया है कि रियलमी 11 प्रो+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। पैनल या तो एमोलेड या OLED होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000-सीरीज प्रोसेसर से लैस हो सकता है जो 2.6GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने मिल सकती है।

    रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Realme 11 Pro+ में एक पावरफुल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे हो सकते हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल तक का दिया जा सकता है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए 100W तक की चार्जिंग सुविधा मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें