108MP कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme 11 5G लॉन्च, 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है फोन
Realme 11 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की डिस्प्ले मिलती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए फोन Realme 11 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले घरेलू मार्केट में पेश किया गया था। चीन में पेश किए गए मॉडल की तुलना में स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरियंट के स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर है। Realme 11 5G के ग्लोबल वेरियंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Realme 11 5G को डॉन गोल्ड और मून नाइट डार्क कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए NTD 8990 ( करीब 23,496 रुपये) निर्धारित की गई है।
Realme 11 5G एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है। फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी+ सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्मार्टफोन में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है, जिसे 8GB रैम से लैस किया गया है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।