लॉन्चिंग से पहले Realme 10 Pro+ के फीचर्स लीक, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

Realme 10 Pro+ के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर मिलेगा। Realme 10 Pro+ को तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Realme 10 Pro to come with curved Display in India
Realme 10 Pro - फोटो : Twitter

    विस्तार

    रियलमी फिर से कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बाजार में अपने फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Realme 10 Pro+ को लेकर कंफर्म हो गया है कि इस फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme 10 Pro+ की लॉन्चिंग 17 नवंबर को चीन में होगी और इसका टीजर भी सामने आया है। Realme 10 Pro+ की सामने आई तस्वीर के मुताबिक इसमें पंचहोल डिस्प्ले होगी। इसके अलावा Realme 10 Pro+ में 61 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले होगी। Realme 10 series के भारतीय वेरियंट भी जल्द पेश हो सकता है।

    एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Realme 10 Pro+ के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर मिलेगा। Realme 10 Pro+ को तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन

    दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। Realme 10 Pro+ में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 4890mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 10 सीरीज के भारतीय वेरियंट के कलर्स की भी जानकारी सामने आई है। इस सीरीज के तहत भारत में Realme 10, Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ जैसे फोन लॉन्च हो सकते हैं। Realme 10 4G और Realme 10 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें दो स्टोरेज और कलर में पेश किया जाएगा।

    Realme 10 Pro+ तीन कलर और स्टोरेज में आएगा। Realme 10 4G में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें