Realme 10 Pro 5G: 108MP कैमरा और 8GB रैम वाले इस फोन की पहली सेल आज, मिलेगा शानदार डिस्काउंट
रियलमी 10 प्रो 5जी के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को फ्लिपकार्ट पर स्पेशल प्राइज के दौर पर 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 19,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नंबर सीरीज फोन Realme 10 pro 5G को हाल ही में लॉन्च किया है। फोन को आज पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत पर 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। स्पेशल प्राइज के दौर पर फोन के साथ 1 हजार रुपये का कार्ड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी 10 प्रो 5जी डार्क मैटर, हाइपर स्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
रियलमी 10 प्रो 5जी के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को फ्लिपकार्ट पर स्पेशल प्राइज के दौर पर 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 19,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। रियलमी 10 प्रो 5जी की एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ ही फोन पर 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
रियलमी 10 प्रो 5जी के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 मिलता है। फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो (2400 ×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन के साथ रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली (8 जीबी फिजिकल और 8 जीबी वर्चुअल) बढ़ाया जा सकता है।
रियलमी 10 प्रो 5जी में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है। रियलमी 10 प्रो के साथ 5000mAh की बैटरी और 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को 29 मिनट में 50 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।