Realme 10: इस दिन लॉन्च होगा यह शानदार फोन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन भी आए सामने
लीक्स के अनुसार Realme 10 में MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया जा सकता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपनी नंबर सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन Realme 10 को जल्द लॉन्च करने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। लीक्स के अनुसार इस फोन में MediaTek Helio G92 या फिर MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मिल सकती है। वहीं फोन में 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। फोन को अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Realme 10 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Realme 10 और Realme 10 Pro+ 5G को पेश किया जाएगा।
Realme 10 को दो कलर ऑप्शन ब्लू और ब्लैक में पेश किया जाएगा। हालांकि, अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि फोन को Realme 9 5G की कीमत पर पेश किया जा सकता है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में पेश किया था। इस फोन को 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Realme 10 को भी 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: DOOGEE S96 GT: जमीन पर गिरने और पानी में डुबोने से भी यह फोन नहीं होता खराब, मिलते हैं इतने सारे फीचर्स
बता दें कि हाल ही में Realme 10 सीरीज का एक पोस्टर सामने आया है, जो एकदम अधिकारिक पोस्टर जैसा लग रहा है। पोस्टर में Realme 10 सीरीज फोन के कलर और डिजाइन की जानकारी भी दी गई है। लीक्स के अनुसार Realme 10 में MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Instagram की बड़ी घोषणा, अब नहीं दिखाई देगा अपशब्द और ट्रोल वाला कंटेंट
Realme 10 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। ये भी दावा किया जा रहा है कि फोन के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Realme 10 में 5000 mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।