Realme का बजट 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Nov 2022 04:44 PM IST
सार

Realme 10 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 5G प्रोसेसर है और साथ में 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 6 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

विज्ञापन
Realme 10 5G Launched With MediaTek Dimensity 700 SoC Price Specifications
Realme 10 5G - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी ने अपने नए बजट फोन Realme 10 को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Realme 10 का 5G वर्जन चीन में लॉन्च हुआ है। Realme 10 5G के साथ 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर भी है। इसमें तीन रियर कैमरे भी हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

    Realme 10 5G की शुरुआती कीमत 1,299 चीनी युआन यानी करीब 14,700 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला फोन मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन यानी करीब 18,000 रुपे है। Realme 10 5G की बिक्री चीन में शुरू हो गई है, हालांकि भारत में इसके आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Realme 10 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ realme UI 3.0 है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ NTS कलर गेमट का भी सपोर्ट है। Realme 10 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 5G प्रोसेसर है और साथ में 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 6 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें