स्मार्ट ग्लास: Ray-Ban Meta का स्मार्ट चश्मा भारत में लॉन्च, वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर कॉलिंग तक होगी
Ray-Ban Meta Smart Glass: MiOS और एंड्रॉयड दोनों के साथ Bluetooth और Wi-Fi के जरिए कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा WhatsApp, Messenger और जल्द ही Instagram के साथ इंटीग्रेशन मिलेगा। बैटरी को लेकर चार घंटे की एक्टिव बैटरी लाइफ का दावा है।

विस्तार
Meta और Ray-Ban की साझेदारी में बने Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस अब भारत में लॉन्च हो चुके हैं। ये स्मार्ट चश्मे Ray-Ban के क्लासिक फ्रेम डिजाइनों को Meta की AI तकनीक और स्मार्ट हार्डवेयर से जोड़ते हैं, जिससे उपयोगकर्ता हैंड्स-फ्री कॉल करना, मीडिया स्ट्रीम करना, फोटो-वीडियो कैप्चर करना और वॉइस कमांड के जरिए Meta AI से रीयल-टाइम जानकारी प्राप्त करना जैसे कई काम कर सकते हैं।
इस दो फ्रेम स्टाइल में पेश किया गया है जिनमें से एक वेफेरर- स्टैंडर्ड और लार्ज और दूसरा स्काईलर है। इसमें लेंस के लिए सन, क्लियर और पोलराइज्ड दो विकल्प मिलेंगे। इस चश्मे में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है जिसके आप 1080p पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे, हालांकि यह रिकॉर्डिंग अधिकतम 60 सेकेंड तक की ही होगी। इसमें ओपन-ईयर स्पीकर्स और पांच माइक्रोफोन हैं जिससे आप कॉलिंग कर सकते हैं। यह स्मार्ट ग्लास रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी करता है। इसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, इतालवी और स्पेनिश भाषाओं का सपोर्ट है।
Meta ने घोषणा की है कि आने वाले अपडेट्स के साथ, यूजर इन चश्मों से ही Instagram पर मैसेज भेजना और प्राप्त करना, फोटो भेजना और ऑडियो/वीडियो कॉल करना जैसे काम कर सकेंगे। iOS और एंड्रॉयड दोनों के साथ Bluetooth और Wi-Fi के जरिए कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा WhatsApp, Messenger और जल्द ही Instagram के साथ इंटीग्रेशन मिलेगा। बैटरी को लेकर चार घंटे की एक्टिव बैटरी लाइफ का दावा है।