घरेलू कंपनी Quantum ने लॉन्च किया फुल एचडी रिकॉर्डिंग वाला बेवकैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jan 2022 04:32 PM IST
सार

क्वांटम QHM-999RL के साथ बेहतर कॉलिंग के लिए न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। क्वांटम QHM-999RL वर्तमान में फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1,599 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Quantum launches its video calling webcam QHM 999RL in India
QHM-999RL - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोनोट्रिक्स के लेबल के तहत ऑडियो उपकरणों की एक प्रीमियम रेंज लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद घरेलू कंपनी क्वांटम (Quantum) ने अब एक ऑटो-फोकस फुल एचडी वीडियो कॉलिंग वेबकैम QHM-999RL पेश किया है। पेशेवर-स्तरीय वीडियो कॉलिंग के लिए डिजाइन किया गया यह वेबकैम एक इन-बिल्ट माइक्रोफोन के साथ आता है। क्वांटम QHM-999RL, 30 FPS फ्रेम दर पर 1920x1080 फुल HD रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।

    वेबकैम रिकॉर्डिंग और गेमिंग उद्देश्यों के लिए भी परफेक्ट है। इस कैमरे में ऑटोमेटिक फेस डिटेक्शन भी है। क्वांटम ने इस कैमरे को वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते ट्रेंड ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। क्वांटम QHM-999RL के साथ बेहतर कॉलिंग के लिए न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। क्वांटम QHM-999RL वर्तमान में फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1,599 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर क्वांटम हाई-टेक के निदेशक अर्नव मुटनेजा ने कहा, 'घर से काम करने के अलावा वेब कैमरा कई अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एक शानदार गैजेट है जैसे कि ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श, ऑनलाइन क्लास में भाग लेना, सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन आदि। किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, भले ही आसपास के क्षेत्र में बहुत रौशनी या बहुत अंधेरा ही क्यों ना हो। यह कैमरा ऑटो व्हाइट बैलेंस और ऑटोफोकस के साथ आता है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले पिछले साल नवंबर में क्वांटम ने एक साथ तीन ऑडियो प्रोडक्ट की एक प्रीमियम रेंज पेश की है। कंपनी ने दो वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर पेश किए हैं जिनमें सोनोट्रिक्स 81 और सोनोट्रिक्स 51 शामिल हैं। इन दोनों स्पीकर के अलावा कंपनी ने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सोनोट्रिक्स एक्स को भी बाजार में उतारा है। सोनोट्रिक्स 81 और SonoTrix 51 को क्रमशः 1,299 रुपये और 799 रुपये की शुरुआती कीमतों पर खरीदा जा सकता है, वहीं SonoTrix X TWS की कीमत 899 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें