pTron ने लॉन्च किया 60 घंटे बैकअप वाला नेकबैंड, सिर्फ 99 रुपये में खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 May 2022 03:29 PM IST
सार

pTron Tangent Urban को लेकर 60 घंटे के बैटरी बैकअप और हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस नेकबैंड को गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
pTron Tangent Urban Neckband launched in India
pTron Tangent Urban - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी पीट्रोन ने अपने नए वायरलेस नेकबैंड pTron Tangent Urban को लॉन्च कर दिया है। pTron Tangent Urban को लेकर 60 घंटे के बैटरी बैकअप और हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस नेकबैंड को गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

    pTron Tangent Urban में AptSense टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे यूजर्स को गेमिंग के दौरान 50ms का लो लैटेंसी मोड मिलेगा। pTron Tangent Urban की कीमत 799 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत यह नेकबैंड पहले 100 ग्राहकों को महज 99 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन

    पीट्रोन के इस नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 है। इसके अलावा इसमें TrueSonic Bass Boost टेक्नोलॉजी दी गई है। pTron Tangent Urban में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    pTron Tangent Urban को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। चार्जिंग के इसमें टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के बैकअप का दावा है। नेकबैंड में बटन भी दिए गए हैं। pTron Tangent Urban को फैव ब्लैक, ऑसियन ग्रीन और मैजिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें