499 रुपये में शानदार डिजाइन वाला नेकबैंड, बैटरी बैकअप भी 24 घंटे का

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 29 Jul 2022 04:46 PM IST
सार

इस नेकबैंड में 500 रुपये से कम कीमत में ब्लूटूथ 5.2 और TrueSonic BASS बूस्ट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड में 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।

pTron Tangent Duo neckband launched in india at rs 499 features specifications
pTron Tangent Duo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट pTron Tangent Duo नेकबैंड को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नेकबैंड में 500 रुपये से भी कम कीमत में ब्लूटूथ 5.2 और TrueSonic BASS बूस्ट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड 45 डिग्री फ्लेक्स-फॉर्म क्लोज फिटिंग और टेंगल-फ्री केबल के साथ आता है। चलिए जानते हैं कि इस pTron Tangent Duo नेकबैंड में आपको और क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

    pTron Tangent Duo की कीमत

    pTron के इस नेकबैंड को फैव ब्लैक, ग्रे, ओसियन ग्रीन और मेजिक ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस नेकबैंड की कीमत 499 रुपये है। इसे 29 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट अनेजन से खरीदा जा सकता है।

    pTron Tangent Duo के स्पेसिफिकेशन

    pTron Tangent Duo नेकबैंड में 13mm के डायनामिक ऑडियो ड्राइवर दिए गए हैं, दो शार्प डिटेल साउंड और डीप BASS को सपोर्ट करता है। नेकबैंड में ब्लूटूथ 5.2 और ट्रू-सोनिक BASS बूस्ट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। नेकबैंड में वॉयस असिस्टेंट, वॉयस कॉलिंग, प्ले और कंट्रोल म्यूजिक जैसे फीचर्स मिलते हैं। नेकबैंड को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों से कनेक्ट किया जा सकता है।

    pTron Tangent Duo की बैटरी

    pTron Tangent Duo में 200mAh की बैटरी मिलती है। नेकबैंड की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है। नेकबैंड को एक बार फुल चार्ज करने पर 24 घंटे का बैकअप मिलता है। साथ ही नेकबैंड टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। pTron Tangent Duo में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग दी गई है। नेकबैंड मेटालिक फिनिश एबीएस बॉडी के साथ आते हैं और इनका वजन 26 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें