50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ pTron Playbuds 1 Pro भारत में लॉन्च, ENC भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

pTron Playbuds 1 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें AptSense है जिसे लेकर 35ms तक लो लैटेंसी का दावा है। पीट्रोन के इस बड्स की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए pTron Playbuds 1 Pro को IPX5 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
pTron Playbuds 1 Pro tws launched in India with Quad Mic Hybrid ENC
pTron Playbuds 1 Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने अपने नए ईयरबड्स pTron Playbuds 1 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। pTron Playbuds 1 Pro ए गेमिंग ईयरबड्स है जिसमें TruTalkTM Hybrid ENC दी गई है। इस ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन हैं। pTron Playbuds 1 Pro को भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया है।

    pTron Playbuds 1 Pro की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है, हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है। pTron Playbuds 1 Pro की वास्तविक कीमत 1,499 रुपये है। pTron Playbuds 1 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें AptSense है जिसे लेकर 35ms तक लो लैटेंसी का दावा है।

    विज्ञापन

    पीट्रोन के इस बड्स की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए pTron Playbuds 1 Pro को IPX5 की रेटिंग मिली है। पीट्रोन के इस बड्स में Bass बूस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13mm का डायनेमिक ACC ड्राइवर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस बड्स में ब्लूटूथ 5.3 है। Playbuds 1 Pro के साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें