pTron Basspods Encore: 899 रुपये में लॉन्च हुआ 50 घंटे बैकअप वाला यह ईयरबड्स
Basspods Encore की बैटरी लाइफ 50 घंटे की है, हालांकि इसमें चार्जिंग केस की बैटरी भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए pTron Basspods Encore में ब्लूटूथ 5.3 है। इसके अलावा इसमें फास्ट पेयरिंग भी है।

विस्तार
घरेलू ब्रांड pTron ने अपने नए ईयरबड्स pTron Basspods Encore को लॉन्च कर दिया है। pTron Basspods Encore को लेकर कंपनी ने गेम चेंजर ईयरबड्स का दावा किया है। pTron Basspods Encore में एडवांस न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसे लेकर एंबियंट साउंड को 30dB तक कम करने का दावा है। pTron Basspods Encore को लेकर कंपनी ने कहा है कि इससे आउटडोर में भी क्रिस्टल क्लियर ऑडियो मिलेगी।
pTron Basspods Encore में TruTalk ENC का सपोर्ट है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में बेहतर कॉलिंग के लिए चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। Basspods Encore को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसे ऑफिस, पार्क या किसी भी जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। साउंड क्वालिटी को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।
Basspods Encore की बैटरी लाइफ 50 घंटे की है, हालांकि इसमें चार्जिंग केस की बैटरी भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए pTron Basspods Encore में ब्लूटूथ 5.3 है। इसके अलावा इसमें फास्ट पेयरिंग भी है।
पीट्रोन का यह ईयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आता है। pTron Basspods Encore में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए pTron Basspods Encore को IPX4 की रेटिंग भी मिली है।
Basspods Encore मिडनाइट ब्लैक, नीओन ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 1 साल की वारंटी के साथ हो रही है। pTron Basspods Encore को फ्लिपकार्ट से 899 रुपये में सीमित समय के लिए खरीदा जा सकता है, हालांकि इसकी वास्तविक कीमत 1,199 रुपये है।
- पांच हजार रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन, इसमें है 256GB की स्टोरेज और 67W की चार्जिंग
- Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
- घरेलू कंपनी Pebble की ऑडियो सेगमेंट में एंट्री, एक साथ लॉन्च किए तीन साउंडबार
- Twitter ने क्यों लगाया कुत्ते का लोगो, जानें कारण?