pTron Bassbuds Tango ईयरबड्स भारत में लॉन्च, मूवी मोड से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Dec 2021 05:31 PM IST
सार

pTron Bassbuds Tango के साथ अलग से एक मूवी मोड दिया गया है जिसे लेकर दावा है कि फिल्म देखते समय ऑडियो और पिक्चर में जीरो लैग यानी किसी सीन का ऑडियो बिना देरी रियल टाइम में मिलेगा।

विज्ञापन
pTron launches Bassbuds Tango TWS earbuds with ENC and Movie Mode function just for Rs 1299
pTron Bassbuds Tango - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी पीट्रोन ने pTron Bassbuds Tango को लॉन्च कर दिया है। pTron Bassbuds Tango एक बजट ईयरबड्स है जिसके साथ मूवी मोड दिया गया है। आमतौर पर बहुत ही कम ईयरबड्स के साथ मूवी मोड मिलता है। pTron Bassbuds Tango की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है।

    कंपनी का दावा है कि pTron Bassbuds Tango के साथ DSP ENC टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि एंबियंट और बैकग्राउंड न्वाइज को बेहतर तरीके से कम करेगी। ऐसे में आपको बेहतर कॉलिंग का आनंद मिलेगा। pTron Bassbuds Tango के साथ अलग से एक मूवी मोड दिया गया है जिसे लेकर दावा है कि फिल्म देखते समय ऑडियो और पिक्चर में जीरो लैग यानी किसी सीन का ऑडियो बिना देरी रियल टाइम में मिलेगा।

    विज्ञापन

    pTron Bassbuds Tango के साथ ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसमें फास्ट पेयरिंग और फास्ट कनेक्टिविटी भी है। इस ईयरबड्स के साथ हाई-फाई ऑडियो के लिए इनबिल्ट AAC codec मिलेगा। इसमें इको कैंसिलेशन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बेहतर बास के लिए pTron Bassbuds Tango में 13mm के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। कंट्रोल के लिए दोनों बड्स में टच का सपोर्ट है। इसका चार्जिंग केस मैटे फिनिश के साथ आता है। बड्स को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।

    pTron Bassbuds Tango के चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी है जिसे लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग के लिए केस में टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसकी मदद से 10 मिनट की चार्जिंग के बाद बड्स को तीन घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

    pTron Bassbuds Tango को एक्टिव ब्लैक और स्टोन व्हाइट कलर में अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। पीट्रोन के इस बड्स की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें