pTron Force X10E Review: 2,000 रुपये से कम कीमत में ब्लड प्रेशर वाली स्मार्टवॉच

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

pTron Force X10E को लेकर कंपनी ने बेस्ट स्टाइल, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी का दावा किया है। pTron Force X10E के साथ 1.7 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसकी कीमत 1,899 रुपये है।

विज्ञापन
pTron Force X10E Review in Hindi smartwatch with blood pressure monitor
pTron Force X10E - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने कुछ दिन पहले ही नई स्मार्टवॉच pTron Force X10E को भारत में लॉन्च किया है। pTron Force X10E को लेकर कंपनी ने बेस्ट स्टाइल, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी का दावा किया है। pTron Force X10E के साथ 1.7 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसकी कीमत 1,899 रुपये है, हालांकि रिव्यू लिखे जाने तक अमेजन पर इसे 1,699 रुपये में लिस्ट किया गया था। pTron Force X10E में ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी दिया गया है। pTron Force X10E को हमने एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया है। नई वॉच में कॉलिंग का फीचर तो नहीं है, हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले लॉन्च हुई  pTron FORCE X11 में कॉलिंग का फीचर था। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह 2,000 रुपये की कीमत में बेस्ट कॉलिंग वाली वॉच है?

    pTron Force X10E Review: डिजाइन

    pTron Force X10E
    pTron Force X10E - फोटो : amarujala

    pTron Force X10E को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है जो कि इस कीमत में बड़ी बात है। इस वॉच को ऑनिक्स ब्लैक, स्पेस ब्लू और Suede पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। pTron Force X10E के साथ 10.5mm का मेटल केस है। इसकी पूरी बॉडी मेटल की है।

    विज्ञापन
    pTron Force X10E Review: 2,000 रुपये से कम कीमत में ब्लड प्रेशर वाली स्मार्टवॉच

    चार्जिंग के लिए इसमें नीचे की ओर एक मैग्नेटिक डॉक है। राइट साइड में एक बटन है जिसके साथ साइड में प्रोटेक्शन भी है। pTron Force X10E के स्ट्रैप पुराने डिजाइन वाले हैं। स्ट्रैप तो सिलिकॉन के हैं लेकिन हुक मेटल का है। क्वॉलिटी अच्छी है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आपको परेशानी नहीं होगी क्योंकि यह भारी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    pTron Force X10E Review: डिस्प्ले

    pTron Force X10E
    pTron Force X10E - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    pTron Force X10E के साथ 1.7 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसकी बॉडी मेटल की है। डिस्प्ले पर 2.5D स्क्रीन ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले के साथ बेजल नहीं मिलता है, हालांकि यह आपकी वॉच फेस की सेटिंग पर भी निर्भर करता है। डिस्प्ले की डिजाइन फ्लैट है।

    pTron Force X10E Review: 2,000 रुपये से कम कीमत में ब्लड प्रेशर वाली स्मार्टवॉच

    डिस्प्ले की ब्राइटनेस के बारे में तो कंपनी ने जानकारी नहीं दी है, लेकिन तेज धूप में परेशानी होती है। साधारण यूज में आउटडोर और इनडोर में डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर समस्या नहीं है। डिस्प्ले का टच अच्छा है और कलर्स भी पंची है। डिस्प्ले का वेकअप थोड़ा स्लो है। डिस्प्ले के साथ एक दिक्कत यह कि इसके स्लीप मोड में जाने का समय आप तय नहीं कर सकते।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें