pTron Bassbuds Lite Review: कैसा है भारत का सबसे सस्ता एयरपॉड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 06 Jan 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
pTron Bassbuds Lite Review in Hindi bets earpod under Rs 1000
pTron Bassbuds Lite Review - फोटो : amar ujala

    भारतीय बाजार में तेजी से अपने पांव पसार रही है इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Ptron ने पिछले महीने सबसे सस्ता एयरपॉड pTron Bassbuds Lite लॉन्च किया है। पीट्रोन के इस एयरपॉड में 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0 का भी सपोर्ट है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। पीट्रोन के इस एयरपॉड को हमने इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं खरीदने लायक है या नहीं यह सबसे सस्ता एयरपॉड?

    ये भी पढ़ेंः PTron Zap Review: शानदार बैटरी लाइफ वाला एक किफायती नेकबैंड

    pTron Bassbuds Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    कंपनी का दावा है कि यह एयरपॉड महज 1.5 घंटे में चार्ज हो जाएगा और म्यूजिक प्ले करने पर 20 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। वहीं इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस को की बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। pTron Bassbuds Lite के साथ 400एमएएच का टार्जिंग केस मिलेगा। एयरपॉड में हाई-स्टीरियो साउंड मिलेगा।

    विज्ञापन

    दोनों इयरबड्स के को अलग-अलग भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। दोनों बड्स में बटन दिए गए हैं जिनकी मदद से आप गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल भी रिसीव कर सकते हैं। pTron Bassbuds Lite दो कलर वेरियंट व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध है। इसे अमेजन से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    pTron Bassbuds Lite की डिजाइन

    pTron Bassbuds Lite Review
    pTron Bassbuds Lite Review - फोटो : amar ujala

    किसी भी चीज को सबसे पहले कोई भी डिजाइन और लुक देखकर ही पसंद और नापंसद करता है। इस मामले में pTron Bassbuds Lite आगे है। डिजाइन को लेकर कोई शिकायत नहीं है। कीमत के लिहाज से डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन है। दोनों बड्स में कॉलिंग, असिस्टेंट और म्यूजिक प्ले करने के लिए अलग-अलग बटन मिलते हैं। चार्जिंग के साथ भी इसका वजन ज्यादा नहीं है। इसे कहीं लेकर आने जाने में कोई परेशानी नहीं है। चार्जिंग केस में नीचे की ओर चार्जिंग पोर्ट और ऑन/ऑफ बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर ही आपको एक एलईडी इंडिकेटर मिलेगा। यह एयरपॉड आपको ब्लैक और व्हाइट दो कलर वेरियंट में मिलेगा।

    pTron Bassbuds Lite की परफॉर्मेंस

    pTron Bassbuds Lite Review
    pTron Bassbuds Lite Review - फोटो : amar ujala

    अब जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है तो इसका बेस (Bass) बढ़िया है, हालांकि हाई-क्वालिटी बेस आपको नहीं मिलेगा। आवाज अच्छी है लेकिन 899 रुपये वाले एयरपॉड से क्रिस्टल क्लियर ऑडियो की उम्मीद मत रखिए। इसकी बेस औसत है। फिल्म देखने के दौरान भी आप क्लियर ऑडियो सुन सकते हैं। कनेक्टिविटी को लेकर रिव्यू के दौरान हमें कोई समस्या नहीं आई।

    बात करने में भी कोई परेशानी नहीं है। आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ pTron Bassbuds Lite को हमने इस्तेमाल किया। बैटरी लाइफ की बात करें तो आप लगातार 5 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। चार्जिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है। ट्रैवल के दौरान चार्जिंग केस काफी मदद करता है। उदाहरण के तौर पर कहें तो यदि आप कहीं तीन दिन के सफर पर जा रहे हैं और चार्जिंग केस फुल चार्ज है तो आपका काम चल जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Tagg Zero G Review: शानदार बैटरी और कनेक्टिविटी वाला फुल पैसा वसूल वायरलेस इयरपॉड

    फोन रिसीव करने, म्यूजिक प्ले/पॉज करने में हमें कोई किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। बड्स में दिए गए बटन को थोड़ी देर दबाकर आप ऑन कर सकते हैं। वहीं 5 सेकेंड तक दबाकर रखेंगे तो दोनों बड्स ऑफ हो जाएंगे। यदि आप गाना सुन रहे हैं और अगला गाना सुनना चाहते हैं तो दाहिने बड्स के बटन को लगातार दो बार दबाना होगा, पीछे वाले गाने को सुनने के लिए बायें वाले बड्स के बटन को दो बार दबाना होगा।

    pTron Bassbuds Lite Review: कैसा है भारत का सबसे सस्ता एयरपॉड

    गूगल असिस्टेंट या सिरी को एक्टिवेट करने के लिए बायें वाले बड्स के बटन को लगातार तीन बार दबाना होगा। वहीं रीडायल करने के लिए दाहिने बड्स के बटन को तीन बार दबाना होगा। कॉल रिजेक्ट करने के लिए किसी भी बड्स के बटन को दो सेकेंड तक दबाए रखना है। कुल मिलाकर कहें तो 899 रुपये में pTron Bassbuds Lite एक बढ़िया एयरपॉड है और यह आपको निराश शायद ही करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें