pTron Bassbuds Fute: ट्रांसपैरेंट केस के साथ लॉन्च हुआ यह ईयरबड्स, कीमत 999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jun 2022 11:27 AM IST
सार

pTron Bassbuds Fute के साथ आपको न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है। pTron Bassbuds Fute की कीमत 999 रुपये रखी गई है और इसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
pTron Bassbuds Fute launched in India with translucent design
pTron Bassbuds Fute - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने एक नया ईयरबड्स लॉन्च किया है। pTron Bassbuds Fute के साथ ट्रांसपैरेंट केस दिया गया है। pTron Bassbuds Fute के साथ प्रीमियम लुक और डिजाइन दी गई है। pTron Bassbuds Fute के साथ आपको न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है। pTron Bassbuds Fute की कीमत 999 रुपये रखी गई है और इसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं।

    pTron Bassbuds Fute में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 है। बड्स के साथ इनबिल्ट माइक मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। दावा है कि महज एक घंटे में इसे फुल चार्ज किया जा सकेगा। pTron Bassbuds Fute के साथ 25 घंटे के बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। pTron Bassbuds Fute में 13mm का पावरफुल ड्राइवर है। इसके अलावा इसके साथ स्टीरियो ऑडियो का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    pTron Bassbuds Fute को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। pTron Bassbuds Fute को ब्लैक और व्हाइट दो कलर में खरीदा जा सकेगा। इस बड्स के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीट्रोन ने अपने नए वायरलेस नेकबैंड pTron Tangent Urban को भारत में लॉन्च किया है। pTron Tangent Urban को लेकर 60 घंटे के बैटरी बैकअप और हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस नेकबैंड को गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें