फिर चर्चा में Nothing phone 1, यूजर ने बताई बड़ी दिक्कत तो अब कंपनी भेजेगी नया मोबाइल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 15 Jul 2022 06:22 PM IST
सार

यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस फोन में IP53 रेटिंग दी गई है, इसके बाद भी इसके कैमरे में मॉस्चर आ गया है।

विज्ञापन
problem in nothing phone 1 user reports on twitter ip53 rating launched 12 july
Nothing Phone 1 Controversy - फोटो : Nothing

    विस्तार

    वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) की नई टेक कंपनी नथिंग अपने पहले स्मार्टफोन Nothing phone 1 को ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। Nothing phone 1 मार्केट में आने से पहले ही अपने फीचर्स और डिजाइन को लेकर काफी चर्चा में रहा था। अब फोन एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल अब नथिंग फोन को लेकर एक यूजर ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई है।

    यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस फोन में IP53 रेटिंग दी गई है, इसके बाद भी इसके कैमरे में मॉस्चर आ गया है। यूजर ने इस ट्वीट में मदद मांगते हुए कंपनी के सीईओ कार्ल पेई को भी टैग किया था। हालांकि यूजर की शिकायत के बाद अब नथिंग ने यूजर को नया फोन भेजने को कहा है।

    विज्ञापन

    इससे पहले भी लगा है भेदभाव का आरोप

    यूट्यूब पर Prasadtechintelugu नाम के यूट्यूबर के एक वीडियो सामने आने के बाद नथिंग पर दक्षिण भारतीयों का अपमान करने के आरोप भी लगे थे। मामला इतना बढ़ गया था कि ट्विटर पर #DearNothing और #BoycottNothing ट्रेंड करने लगा था। दरअसल प्रसाद ने नथिंग कंपनी पर ताना मारते हुए अनबॉक्सिंग वीडियो बनाया था। वीडियो में Nothing Phone 1 का फेक अनबॉक्सिंग दिखाया गया था, जिसमें Nothing के खाली बॉक्स के साथ एक लेटर भी था। जिस पर लिखा था, यह उपकरण दक्षिण भारतीय लोगों के लिए नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि यह लेटर और यह वीडियो झूठा था। इसके बाद नथिंग ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर इस वीडियो को झूठ बताया था। नथिंग ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई लेटर नहीं भेजा है।

    इन स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ था Nothing phone 1

    Nothing Phone 1 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए हैं। फोन के फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और एंड्रॉयड 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले, HDR10+ का सपोर्ट, 1200 निट्स की ब्राइटनेस के साथ Snapdragon 778G+ प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है और इसमें 4500mAh की बैटरी, 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन को IP53 की रेटिंग भी मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें