भारत में घटी महंगे स्मार्टफोन की मांग, 32% तक कम हुई बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM IST
Premium smartphone sales in India drop by 32 percent in June 2020 qtr says counterpoint Report
iPhone se 2020 - फोटो : amarujala

    भारत में संक्रमण फैलने की शुरुआत से ही अनुमान था कि इसका असर नौकरी और मोबाइल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा पड़ेगा और अनुमान के मुताबिक कुछ ऐसा ही हो रहा है। भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन (30 हजार की रेंज और इससे अधिक) की बिक्री 32 फीसदी तक कम हो गई है। इसकी जानकारी जून तिमाही की रिपोर्ट से सामने आई है।

    रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 40 दिनों के लॉकडाउन के कारण अप्रैल महीने में एक भी स्मार्टफोन की बिक्री नहीं हुई है, हालांकि लॉकडाउन और संक्रमण का असर प्रीमियम सिग्मेंट पर बहुत ही कम पड़ा है।

    स्मार्टफोन की कुल बिक्री में प्रीमियम स्मार्टफोन की हिस्सेदारी चार फीसदी है। वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus 8 सीरीज 5जी वेरियंट की बिक्री ठीक-ठाक हुई है। इस दौरान यह भी देखने को मिला कि मोबाइल कंपनियां मुनाफे के लिए अल्ट्रा प्रीमियम सिगमेंट पर फोकस कर रही हैं।

    ये भी पढ़ें: Lava ने 7,777 रुपये में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, ये हैं फीचर्स

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अल्ट्रा प्रीमियम सिगमेंट में 5जी एक बड़ा रोल मॉडल साबित होगा। सैमसंग और एपल अल्ट्रा प्रीमियम 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं और इनकी लॉन्चिंग जल्द होगी। प्रीमियम स्मार्टफोन सिग्मेंट में वनप्लस पहले पायदान पर है। वनप्लस का मार्केट शेयर 29 फीसदी है। एपल इस सूची में तीसरे नंबर है।

    भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन का मार्केट बड़ा ही दिलचप्स होने वाला है, क्योंकि शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसी मिडरमेंज कंपनियां भी अब प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में एंट्री कर रही हैं जिसका खामियाजा वनप्लस, सैमसंग और एपल जैसी कंपनियों को भुगतना पड़ सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें