power banks under 1000: आपके मोबाइल को 4 बार चार्ज कर देंगे ये सस्ते पॉवर बैंक, देखें लिस्ट
कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट पॉवर बैंक, जो ट्रैवलिंग के साथ-साथ आपके ऑफिस और कॉलेज में भी काम की चीज साबित होने वाले हैं।

विस्तार
सोशल मीडिया के दौर में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत हो गया है। हम कॉलिंग, इंटरनेट सर्फिंग, सोशल मीडिया, बिल पे करने और डिजिटल पैमेंट जैसे सभी काम मोबाइल से ही करते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म होती है। ऐसे में फोन को चार्ज रखना ट्रैवलिंग के समय तो बड़ी समस्या बन जाती है। कई बार कम बैटरी की वजह से हमें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप भी फोन में कम बैटरी की परेशानी झेल रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपके लाए हैं एक हजार रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट पॉवर बैंक की जानकारी, जो ट्रैवलिंग के साथ-साथ आपके ऑफिस और कॉलेज में भी काम की चीज साबित होने वाले हैं। चलिए जानते हैं...
शाओमी की तहफ से आने वाले इस पॉवर बैंक में 10000 mAh की बैटरी मिलती है, जो आपके फोन को लगभग 2 से ज्यादा बार फुल चार्ज कर सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और इसका वजन 251 ग्राम है। Xiaomi Mi Power Bank 3i में एलईडी इंडिकेटर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है। इससे मोबाइल और टैबलेट को भी चार्ज किया जा सकता है। इस पॉवर बैंक की कीमत 899 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
रियलमी का यह पॉवर बैंक ओवर चार्ज प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस पॉवर बैंक में 10000 mAh की बैटरी और डुअर पोर्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme Power Bank 2 को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और यलो में लिस्ट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस पॉवर बैंक में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पॉवर बैंक यूएसबी चार्जिंग के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। Realme Power Bank 2 का डिजाइन कॉम्पेक्ट और वजन 216 ग्राम है, यह आपकी जेब में आसानी से फिट हो सकता है। इस पॉवर बैंक को फ्लिपकार्ट, क्रोमा और अन्य रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 999 रुपये है।