Portronics ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल हवा पंप, कार से लेकर बाइक तक में भर सकेंगे हवा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

वायु प्रेशर को यह खुद ही डिटेक्ट करता है और हवा पूरी भरने के बाद रुक जाता है, हालांकि यूजर अपनी सुविधानुसार इसे मैनुअली भी सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Portronics Vayu a Portable Air Inflator launched in India
Portronics Vayu - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी में किसी के पास भी समय नहीं है। पहले के मुकाबले लोगों के पास कारों और बाइक में काफी इजाफा हुआ है। कई कारें तो अब पंक्चर रिपेयर किट के साथ आने लगी हैं, हालांकि यदि अनजान सड़कों पर गाड़ी चला रहे हैं और आपके टायर में हवा कम है, तो बड़ी मुश्किल हो जाता है। इस मुसीबत को दूर करने के लिए पोर्टोनिक्स ने पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर Portronics Vayu पेश किया है। यह एक पोर्टेबल हवा पंप है जिससे आप कहीं भी, किसी भी वक्त अपनी किसी भी गाड़ी या साइकिल में हवा भर सकेंगे।

    पोर्टोनिक्स वायु अलग-अलग साइज, शेप और फंक्शन वाली नोजल के साथ आता है और यह एक प्रेस्टा वॉल्व अडैप्टर इनेबल्ड मॉडल है। इसमें 4000mAh की पावरफुल बैटरी दी है जिसका आउटपुट 50W है। इसकी मदद से आप किसी भी वाहन के टायर में मिनटों में हवा भर सकते हैं। आइए जानते हैं Portronics Vayu के फीचर्स के बारे में...

    विज्ञापन

    वायु 4 स्मार्ट मोड्सः

    कार मोड, मोटरसाइकल मोड, बाइसायकल मोड और बॉल मोड में आता है। ऐसे में आपकी हर जरूरत पूरी होती है। डिवाइस में LED डिजिटल डिस्प्ले भी है जिसमें इसके इस्तेमाल की जानकारी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पोर्टोनिक्स Type-C USB चार्जिंग केबल के साथ आता है। एक बार चार्ज करने के बाद वायु 150 PSI तक हवा भर सकता है, हालांकि यह आपके वाहन के प्रकार पर निर्भर करता है। इसके अलावा इसमें एक ऐसा फंक्शन भी है जिसके द्वारा आप PSI प्रेशर युनिट (bar, kPA, kg/cm2) को अपनी डिवाइस के अनुसार बदल सकते हैं।

    यह सिर्फ 9 मिनट में एक कार की टायर में पूरी तरह से हवा भर देता है। वायु प्रेशर को यह खुद ही डिटेक्ट करता है और हवा पूरी भरने के बाद रुक जाता है, हालांकि यूजर अपनी सुविधानुसार इसे मैनुअली भी सेट कर सकते हैं।

    इसका मुकाबला Xiaom के Mi Portable Electric Air Compressor से होगा जिसे भारतीय बाजार में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर को पावरबैंक से भी चार्ज किया जा सकता है। शाओमी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर महज छह मिनट में कार के टायर को हवा से फुल कर सकता है, जबकि साइकिल में हवा भरने में तीन मिनट का वक्त लगेगा।

    इसमें टायर प्रेशर चेक करने के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले भी है। इसमें 18,650mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस कंप्रेशर से पांच कार के टायर या आठ साइकिल के टायर में हवा भरी जा सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें