Portronics का नया वायरलेस हेडफोन लॉन्च, एक घंटे की चार्जिंग में 30 घंटे चलेगी बैटरी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 11 Jul 2022 08:20 PM IST
सार

वायरलेस हेडफोन का लुक फंकी है और यह कंफर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 30 घंटे तक चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Portronics Muffs A wireless headphones launched in India with 30 hours battery at price under 2000
Portronics Muffs A wireless headphones - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Portronics ने भारतीय बाजार में अपने नए हेडफोन Portronics Muffs A को लॉन्च कर दिया है। Muffs A वायरलेस हेडफोन दमदार ऑडियो क्वालिटी और पावरफुल BASS के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 30 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसका लुक फंकी है और यह कंफर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। हेडफोन को तीन कलर में लॉन्च किया गया है। चलिए जानते हैं इस वायरलेस हेडफोन में आपके क्या-क्या स्पेसिफिकेशन और फीचर्स मिलने वाले हैं।

    Portronics Muffs A वायरलेस हेडफोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक (Black), रेड (Red) और ब्लू (Blue) में लॉन्च किया गया है। Portronics Muffs A की कीमत 1,999 रुपये है। इसे Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन (Amazon) से खरीदा जा सकता है। यह हेडफोन ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। इस हेडफोन के साथ 12 महीने की वारंटी भी मिलती है।

    विज्ञापन

    इस वायरलेस हेडफोन का लुक फंकी है और यह कंफर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। हेडफोन का डिजाइन एर्गोनोमिक (Ergonomic) है। हेडफोन में मेमोरी फोम बेस्ड सॉफ्ट और रिमूवेबल ईयर कुशन मिलता है। इसमें 520mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने में मात्र 55 मिनट का समय लगता है। हेडफोन में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है और इसमें 30 घंटे का लंबा बैटरी बैकअप दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें