Portronics ने आठ घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया नया वायरलेस नेकबैंड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Portronics launches Harmonics 300 a Wireless Sports Headset in India with 8 hours of battery backup
Portronics Harmonics 300 - फोटो : Amar Ujala

    डिजिटल एवं पोर्टेबल कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स Portronics ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट Harmonics 300 वायरलेस स्पोर्ट्स नेकबैंड लॉन्च किया है। इस नेकबैंड इयरफोन में एचडी स्टीरियो साउंड के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। इसके साथ ही नेकबैंड में दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप देती है।

    Portronics Harmonics 300 नेकबैंड में शानदार साउंड के लिए एचडी स्टीरियो के साथ 10mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके साथ इस नेकबैंड में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस नेकबैंड में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैटरी बैकअप देगी।

    विज्ञापन

    अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Portronics Harmonics 300 नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया है। इस स्पोर्ट्स नेकबैंड को IPX4 की रेटिंग मिली है मतलब है कि यह नेकबैंड वॉटर और डस्ट प्रूफ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Portronics Harmonics 300 की कीमत और उपलब्धता

    Portronics Harmonics 300 नेकबैंड की कीमत 2,999 रुपये है और यह स्पोर्ट्स नेकबैंड ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इस नेकबैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें