Portronics ने 849 रुपये में लॉन्च किया नेकबैंड, 33 घंटे चलेगी बैटरी
Portronics Harmonics Z5 के साथ डीप बास और बेस्ट साउंड क्वॉलिटी का दावा है। Portronics Harmonics Z5 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.2 दिया गया है। Portronics Harmonics Z5 में 250mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 33 घंटे प्लेबैक का दावा है।

विस्तार
Portronics ने भारतीय बाजार में अपने नए नेकबैंड Portronics Harmonics Z5 को लॉन्च कर दिया है। Portronics Harmonics Z5 के साथ लंबी बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग दी गई है। Portronics Harmonics Z5 को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें।
Portronics Harmonics Z5 के साथ टाईप-सी पोर्ट भी दिया गया है। Portronics Harmonics Z5 में स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है। Portronics Harmonics Z5 में 14.2mm का डायनेमिक ड्राइनर है जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाता है।
Portronics Harmonics Z5 के साथ डीप बास और बेस्ट साउंड क्वॉलिटी का दावा है। Portronics Harmonics Z5 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.2 दिया गया है। Portronics Harmonics Z5 में 250mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 33 घंटे प्लेबैक का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट में 10 घंटे के प्लेबैक का दावा है।
Portronics Harmonics Z5 में बास और म्यूजिक मोड भी है। नेकबैंड में वॉल्यूम और म्यूजिक कंट्रोल के लिए बटन भी दिया गया है। Portronics Harmonics Z5 को 849 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि इसकी कीमत 2,499 रुपये है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी। नेकबैंड को कंपनी की साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।