Portronic Harmonics Z2: 30 घंटे बैकअप के साथ लॉन्च हुआ यह नेकबैंड, फास्ट चार्जिंग भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Sep 2022 03:42 PM IST
सार

Portronic Harmonics Z2 में बेहतर न्वाइज फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस नेकबैंड में USB-C फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। यह नेकबैंड सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का प्लेटाइम देता है, जबकि फुल चार्ज में ये 30 घंटे तक का प्लेटाइम देता है।

Portronics Harmonics Z2 Wireless Neckband Launched in India with Auto ENC 30 Hrs Battery Life
Portronic Harmonics Z2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Portronic ने अपने लेटेस्ट नेकबैंड 'Harmonics Z2' को लॉन्च कर दिया है। नए वायरलेस ईयरफोन में ऑटो ENC दी गई है जिसे लेकर बेस्ट कॉलिंग और ऑडियो क्वॉलिटी का दावा किया गया है। Portronic Harmonics Z2 में बेहतर न्वाइज फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस नेकबैंड में USB-C फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। यह नेकबैंड सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का प्लेटाइम देता है, जबकि फुल चार्ज में ये 30 घंटे तक का प्लेटाइम देता है।

    Harmonics Z2 का सबसे खास फीचर इसका ऑटो ENC सपोर्ट है जिसमें ब्लूटूथ इयरफोन डिस्टर्बेंस फ्री कॉल्स और एंटरटेनमेंट के लिए बैकग्राउंड एनवायरनमेंटल न्वाइज को कम करने में बहुत मदद करते हैं। Portronic Harmonics Z2 में 12mm का ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर इमर्सिव HD ऑडियो एक्सपीरियंस का दावा है। इसके साथ हेवी बास भी मिलेगा।

    Portronic Harmonics Z2 में 250mAh की बैटरी है जिसका बैकअप 30 घंटे तक का है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट मिलता है। प्रीमियम लुक देने के लिए ने इसे डुअल-कलर्ड लुक के साथ डिजाइन किया गया है, इसे यह पांच कलर ऑप्शन स्काई ब्लू, ब्लैक, रेड, येलो और ब्लू कलर में पेश किया गया है। डेली यूज के लिए इसे सॉफ्ट टेन्साइल-मजबूत सिलिकॉन का उपयोग करके तैयार किया गया है।

    Harmonics Z2 को बेहतर कंफर्ट के लिए कस्टम फिट और सॉफ्ट स्किन-फ्रेंडली ईयर टिप्स के साथ डिजाइन किए गया हैं। बड्स मैग्नेटिक लैच को भी सपोर्ट करते हैं जो गर्दन के चारों ओर एक नॉन-स्लिप फिट की पेशकश करता है, जो तारों को उलझने से बचाने में मदद करता है और उपयोग में न होने पर नेकबैंड को कंधों से गिरने नहीं देता।

    कनेक्टिविटी के लिए Harmonics Z2 में ब्लूटूथ V5.2 दिया गया है। इसमें आपके डिवाइस के साथ तेज पेयरिंग के लिए लाइटनिंग कनेक्ट की सुविधा भी है। बैंड में कंट्रोल पैनल है, जिसके उपयोग से आप अपने स्मार्टफोन को सिंपल क्लिक कंट्रोल्स से नियंत्रित कर सकते हैं। आप सिर्फ एक क्लिक से ट्रैक बदल सकते हैं, और वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं।

    पोर्ट्रोनिक्स Harmonics Z2 वायरलेस नेकबैंड 1 साल की वारंटी के साथ केवल 799 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर बाजार में उपलब्ध है। यूजर्स इन नेकबैंड ईयरफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें