कम कीमत में 50 घंटे बैटरी लाइफ से साथ लॉन्च हुए Harmonics Twins S6 ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब!
Portronics Harmonics Twins S6 ईयरबड्स 10 मिमी ड्राइवरों के साथ आते हैं, जो रिच साउंड और बैलेंस्ड बेस ऑफर करते हैं। इसके साथ ENC का सपोर्ट है।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड पोर्ट्रोनिक्स ने अपने नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Harmonics Twins S6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स को 50 घंटे तक के प्लेबैक टाइम और ENC के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि बड्स को 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक चलाया जा सकता है। बड्स के साथ 4 माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। Portronics Harmonics Twins S6 में गूगल असिस्टेंट और सिरी का भी सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स ट्विन्स एस6 की कीमत 1,099 रुपये है और यह अमेजन, फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में आता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिलती है।
हार्मोनिक्स ट्विन्स S6 TWS में सिलिकॉन टिप्स के साथ एक इन-ईयर डिजाइन मिलता है, जिसके साथ कंफर्टेबल फिट का दावा है। ईयरबड्स 10 मिमी ड्राइवरों के साथ आते हैं, जो रिच साउंड और बैलेंस्ड बेस ऑफर करते हैं। इसके साथ ENC का सपोर्ट है। बड्स में क्वाड-माइक का सपोर्ट दिया गया है। बड्स के साथ वॉइस असिस्टेंट के लिए गूगल असिस्टेंट और सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है। Harmonics Twins S6 में अच्छे कॉलिंग एक्सपीरियंस का दावा किया गया है।