POCO X8 Pro and max: 9,000mAh बैटरी और 3nm चिपसेट के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट
Poco X8 Pro launch India:
बैटरी और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन ब्रांड पोको जल्द ही अपनी लंबे समय से इंतजार Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस बार बड़े बैटरी पैक और दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन पेश करने का दावा कर रही है। आइए जानते हैं इन नए फोन्स के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन...

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता पोको ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसकी नई एक्स-सीरीज के स्मार्टफोन 17 मार्च 2026 को लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज में दो मॉडल पोको एक्स 8 प्रो और पोको एक्स 8 प्रो मैक्स शामिल होंगे। ये फोन भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी पेश किए जाएंगे।हालांकि लॉन्च से पहले ही इनके संभावित फीचर्स और कीमतों को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है।
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले: सुपरफास्ट और सुपर ब्राइट
कंपनी का दावा है कि पोको एक्स 8 सीरीज इस बार पावर के मामले में कोई समझौता नहीं कर रही है:प्रोसेसर:पोको एक्स 8 प्रो में डाइमेंशन 8500 अल्ट्रा होगा, जबकि मैक्स मॉडल में दुनिया का शक्तिशाली डायमेंशिटी 9500s (3nm) चिपसेट मिलेगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है।डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन्स में 1.5K OLED पैनल दिया गया है, जो 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। प्रो मॉडल 6.59-इंच और मैक्स मॉडल 6.83-इंच के साइज में आएगा।ये भी पढ़े: Apple: भारत बन रहा एपल का मैन्युफैक्चरिंग हब, दुनिया का हर चौथा आईफोन देश में हो रहा तैयार
बैटरी और चार्जिंग: अब खत्म नहीं होगा साथ
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है:पोको एक्स 8 प्रो में 7,560mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।पोको एक्स 8 प्रो मैक्स में 9,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसे 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग से मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा। यानी की बैटरी आपका साथ लंबे समय तक नहीं छोड़ेगी।
कैमरा और ड्यूरेबिलिटी: फ्लैगशिप अनुभव
फोटोग्राफी: दोनों फोन्स में 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ) और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। मैक्स मॉडल में हाई-एंड लाइट फ्यूजन 600 सेंसर इस्तेमाल होने की चर्चा है। मजबूती की बात करें तो कंपनी ने इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। निर्माता का कहना है कि धूल और पानी से बचाव के लिए इन्हें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इन्हें काफी ड्यूरेबल बनाती है। साथ ही सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
ये भी पढ़े: एपल का नया दांव: कंपनी ला सकती है 'अल्ट्रा' कैटेगरी, फोल्डेबल आईफोन और टचस्क्रीन मैकबुक जल्द हो सकते हैं लॉन्च
अन्य खास फीचर्स
इन स्मार्टफोन्स में कुछ प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। जैसे:एंड्रॉयड 16 आधारित हाइपरओएस 3।IP68 और IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस।अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर।आईआर ब्लास्टर और एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.1 स्टोरेज।