POCO X5 Pro 5G Review: क्या खरीदने लायक है 108 मेगापिक्सल कैमरा और डॉल्बी विजन डिस्प्ले वाला यह फोन?
POCO X5 Pro 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। POCO X5 Pro 5G को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

विस्तार
POCO X5 Pro 5G
पोको का मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा POCO X5 Pro 5G में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। POCO X5 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमोस का सपोर्ट भी दिया गया है। POCO X5 Pro 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। POCO X5 Pro 5G को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
POCO X5 Pro 5G Review: डिजाइन

Poco X5 Pro 5G की डिजाइन के साथ आपको कुछ खास बदलाव नजर नहीं आएगा। Poco X5 Pro 5G के साथ भी आपको Poco X4 Pro 5G की तरह ही रियर पैनल पर फ्लैट फ्रेम मिलता है। रियर पैनल प्लास्टिक का है, जबकि Poco X4 Pro 5G के साथ कंपनी ने ग्लास पैनल दिया था। पॉलीकार्बोनेट बॉडी होने के कारण फोन हल्का महसूस होता है।

Poco X5 Pro 5G का कुल वजन 181 ग्राम है और यह 7.99mm पतला है। इसे कंपनी का सबसे पतला फोन करहा जा रहा है। रिव्यू के लिए हमारे पास होरिजन ब्लू कलर था। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट्स आते हैं, हालांकि बॉक्स में कवर भी मिलता है। फोन की फिनिशिंग अच्छी और ग्लॉसी है। फोन को एस्ट्रल ब्लैक, होराइजन ब्लू और पोको येलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
POCO X5 Pro 5G Review: डिस्प्ले

डिस्प्ले के साथ 1080 x 2400 पिक्सल, 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर्स, 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, 395 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। Poco X5 Pro 5G में 6.67 इंच की Xfinity एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ बहुत ही कम बेजल है, हालांकि यह एक फ्लैट डिस्प्ले है। Poco X5 Pro 5G के साथ डॉल्बी विजन और HDR10 का भी सपोर्ट मिलता है तो आपको Netflix जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के वीडियो देखने में मजा आएगा।

डिस्प्ले के साथ 10 बिट विविद कलर का सपोर्ट है। वीडियो देखने और गेम खेलने में डिस्प्ले को लेकर परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स है जिसे थोड़ा कम कहा जाएगा। आउटडोर में डिस्प्ले के साथ अधिक परेशानी नहीं होती है। Poco X5 Pro 5G की डिस्प्ले को 30Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है।
- Samsung Galaxy A34 5G Unboxing: सुपर AMOLED डिस्प्ले और OIS कैमरे वाला फोन, डिजाइन भी है शानदार, देखें फोटो
- Oppo Reno 8T 5G Review: 30 हजार रुपये में स्टाइलिश और अच्छे कैमरे वाला फोन!
- pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट
- Poco X5 5G Unboxing: 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला एक किफायती फोन