Poco X5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Poco X5 5G में MIUI 14 मिलेगा। इसके अलावा फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा सेटअप मिल सकता है। Poco X5 5G के साथ कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 5जी के लिए 6 बैंड का सपोर्ट होगा जिनमें n5, n7, n38, n41, n77 और n78 शामिल होंगे।

विस्तार
पोको के नए फोन Poco X5 5G की लॉन्चिंग जल्द ही भारत और अमेरिका में होने वाली है। Poco X5 5G को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) की साइट पर लिस्ट किया गया है। Poco X4 सीरीज को इसी साल की शुरुआत में पेश किया गया था जिसके तहत Poco X4 GT और Poco X4 Pro 5G लॉन्च हुए थे।
Poco X5 5G को BIS और FCC की साइट पर क्रमशः मॉडल नंबर 22101320I और 22101320G के साथ लिस्ट किया गया है। FCC की लिस्टिंग से फोन के सॉफ्टवेयर, बैटरी, डिजाइन और कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी मिली है, हालांकि BIS से सिर्फ मॉडल नंबर की ही जानकारी मिली है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक Poco X5 5G में MIUI 14 मिलेगा। इसके अलावा फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा सेटअप मिल सकता है। Poco X5 5G के साथ कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 5जी के लिए 6 बैंड का सपोर्ट होगा जिनमें n5, n7, n38, n41, n77 और n78 शामिल होंगे।
Poco X5 5G में 4900mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में IPS LCD पैनल मिल सकती है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर मिल सकता है।
POCO इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने हाल ही में ट्विटर पर हिंट्स दिया था कि पोको का आने वाला फोन Redmi Note 12 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जो कि Poco X5 5G हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक Poco X5 5G को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है।