Poco X5 5G की भारत में लॉन्चिंग कल, सभी फीचर्स पहले ही हो गए लीक
Poco X5 5G में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन के साथ एक 8 मेगापिक्स का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

विस्तार
पोको के नए फोन Poco X5 5G की लॉन्चिंग भारत 14 मार्च को होने जा रही है लेकिन उससे पहले फोन के सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। Poco X5 5G की बिक्री भी 14 मार्च से ही फ्लिपकार्ट से शुरू हो जाएगी। Poco X5 5G को लेकर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। Poco X5 5G की लॉन्चिंग इवेंट का प्रसारण Poco के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
लॉन्चिंग से पहले Poco X5 5G के कुछ फीचर्स और कीमत लीक हुई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Poco X5 Pro में 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Poco X5 5G की डिस्प्ले के साथ फुल HD+ रिजॉल्यूशन मिलेगी। Poco X5 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।
इसके अलावा कहा जा रहा है कि Poco X5 5G में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन के साथ एक 8 मेगापिक्स का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Poco X5 5G में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलेगा। कहा जा रहा है कि Poco X5 5G की कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी। पोको के इस फोन में 5जी के 7 बैंड्स मिलेंगे।