Poco X4 Pro 5G भारत में होगा लॉन्चिंग कंफर्म, जानें तारीख और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Mar 2022 03:16 PM IST
सार

पोको ने कंफर्म किया है कि फोन की लॉन्चिंग 28 मार्च को होगी। Poco X4 Pro 5G के ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

विज्ञापन
Poco X4 Pro 5G India Launch Teased to Take Place on 28th march says leak report
Poco X4 Pro 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोको के नए फोन Poco X4 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। Poco X4 Pro 5G इसी साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि Poco X4 Pro 5G का भारतीय वेरियंट 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा। Poco X4 Pro 5G के ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Poco इंडिया ने भी Poco X4 Pro 5G का टीजर जारी किया है जिसमें X लिखा है। अब कंपनी ने एक अन्य टीजर में फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Poco X4 Pro 5G को भारत में 28 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकेगा। फोन के टीजर के साथ कंपनी #OneX4all का इस्तेमाल कर रही है।

    विज्ञापन

    Poco X4 Pro 5G ग्लोबल वेरियंट की कीमत

    Poco X4 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 299 यूरो यानी करीब 25,300 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 349 यूरो यानी करीब 29,500 रुपये है। फोन को लेजर ब्लैक, लेजर ब्लू और पोको येलो कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco X4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में डायनेमिक रैम की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से रैम को 11 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Poco X4 Pro 5G के ग्लोबल वेरियंट का कैमरा

    पोको के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Poco X4 Pro 5G के ग्लोबल वेरियंट की बैटरी

    पोको के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC और एक IR ब्लास्टर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 205 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें