POCO ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम
Poco M6 Pro 5G देश का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। Poco M6 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है और इसी प्रोसेसर के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में ही शाओमी ने Redmi 12 5G को भारत में लॉन्च किया है।

विस्तार
Poco इंडिया ने अपने नए 5जी फोन Poco M6 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco M6 Pro 5G देश का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। Poco M6 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है और इसी प्रोसेसर के साथ इस सप्ताह की शुरुआत में ही शाओमी ने Redmi 12 5G को भारत में लॉन्च किया है। रेडमी 12 5जी और Poco M6 Pro 5G के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। आइए Poco M6 Pro 5G कीमत और फीचर्स जानते हैं...
Poco M6 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। बता दें कि Redmi 12 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। फोन की बिक्री 9 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Poco M6 Pro 5G के साथ भी रेडमी 12 5जी की तरह ग्लास बॉडी दी गई है। Poco M6 Pro 5G को फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है। Poco M6 Pro 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इलसके अलावा IR ब्लास्टर और हेडफोन जैक भी मिलता है।
- लैपटॉप इंपोर्ट बैन: विदेश से खुद लैपटॉप खरीदकर ला सकते हैं या नहीं, जानें सटीक जवाब
- पहली सेल में 3 लाख लोगों ने खरीदा यह 5G फोन
- Twitter X: एक्स पर मिलेगी लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा, एलन मस्क ने की घोषणा
- Laptop Import Ban: सुरक्षा खामियों के कारण लगाया गया लैपटॉप के आयात पर प्रतिबंध, लाइसेंस होगा अनिवार्य